सान्या मल्होत्रा और विक्की कौशल बांद्रा में एक साथ हुए स्पॉट, तस्वीरों में देखें स्टाइलिश लुक

By ललित कुमार | Published: April 14, 2019 09:48 AM2019-04-14T09:48:06+5:302019-04-14T09:48:06+5:30

Next

सान्या मल्होत्रा और विक्की कौशल एक साथ मुंबई के बांद्रा में पार्टी सेशन एन्जॉय करने के बाद एक साथ नजर आए, इन तस्वीरों में आप दोनों स्टार्स का डैशिंग अंदाज बखूबी देख सकते हैं।

सान्या मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'फोटोग्राफ' में नजर आईं थी।

रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल दिखे थे।

बॉलीवुड में सान्या ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से कदम रखा था।

इस फिल्म में सान्या ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था, फिल्म में सान्या की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तख़्त' की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।

इस फिल्म में विक्की के साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

आखिरी बार विक्की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए थे।