तस्वीरेंः अपने माता-पिता को प्रियंका के घर ले आए निक जोनस, क्या जल्द होने वाली है शादी?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 17, 2018 11:17 AM2018-08-17T11:17:00+5:302018-08-17T11:17:00+5:30

Next

इन दिनों निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं।

जी हाँ हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड निक जोनस को देर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

हर तरह बस इसी बात की चर्चा हो रही थी, निक जल्द ही अपनी सगाई के सिलसिले में भारत आ सकते हैं।

इस दौरान निक के साथ उनके माता पिता भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

निक जोनस इस बार भारत अकेले नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं।

प्रियंका और निक की सगाई की खुशखबरी जल्द ही उनके फैंस को मिल सकती है।

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका निक के साथ उनकी रिश्तेदार की शादी में नजर आई थीं।