PHOTOS: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे बनना चाहती थी डॉक्टर, इस फिल्म से बदल गई जिंदगी, देखें Pics

By अनुराग आनंद | Published: December 10, 2020 09:38 AM2020-12-10T09:38:22+5:302020-12-10T09:44:42+5:30

Next

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। लेकिन आम्रपाली के परिवार वालों का सपना उन्हें लेकर कुछ और ही था। आम्रपाली के परिवार वाले चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें।

आम्रपाली बन गईं भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली दुबे का बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाने के सपने देख रहे थे।

माता पिता ने आगे की पढ़ाई करने के लिए आम्रपाली को कॉलेज भी भेजा। लेकिन आम्रपाली ने उस उम्र में ऑडिशन देना शुरू कर दिया। इस बीच आम्रपाली की किस्मत खुली और उन्हें एक टीवी सीरियल के लिए सलेक्ट कर लिया गया।

इसके बाद आम्रपाली ने जब साल 2014 में भोजपुरी एक्टर निरहुआ के साथ काम किया तो उनकी किस्मत ही बदल गई।

फिल्म का नाम था ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा लवर्स ने खूब पसंद किया था। आम्रपाली ने निरहुआ हिंदुस्तानी 2, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, राम लखन जैसी फिल्मों में काम किया।