Photos: Anil Kapoor spotted at clinic in Bandra
अनिल कपूर की तबीयत हुई नासाज! देर रात बांद्रा में क्लिनिक के बाहर आए नजर By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 9, 2019 12:15 PM2019-05-09T12:15:08+5:302019-05-09T12:15:08+5:30Next Next बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर कुछ उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो खुद को बेहद फिट रखते हैं। 62 साल की उम्र में भी अनिल बेहद चुस्त और तंदरुस्त दिखते हैं। वहीं बुधवार देर रात अनिल कपूर को मुंबई बांद्रा के एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। बताया ये जा रहा है कि अनिल कपूर की तबीयत ठीक ना होने के कारण वो चेकअप के लिए गए थे। अनिल कपूर टोटल ब्लैक आउटफिट में क्लीनिक पर पहुंचे थे। ब्लैक स्वेट शर्ट और जींस के साथ ब्लैक शेड्स भी लगा कर रखे थे। जैसी ही अनिल क्लीनिक से बाहर निकले कैमरे ने उन्हें घेर लिया। हलांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि अनिल क्लीनिक क्यों गए थे। कुछ दिनों पहले किया ता बीमारी का खुलासा अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी का नाम है केलाशिफिकेशन ऑफ शोल्डर। इस बीमारी में एक शोल्डर पूरी तरह से सख्त हो जाता है। हलांकि अनिल ने बताया भी था कि वो इसका इलाज जर्मनी से करवा रहे हैं। टॅग्स :अनिल कपूरAnil Kapoorशेअर :