परिणीति चोपड़ा के ब्लैक बोल्ड अवतार ने यूं गिराई बिजलियां, तस्वीरें देख हो जाएंगे फिदा

By ललित कुमार | Published: April 26, 2019 09:44 AM2019-04-26T09:44:09+5:302019-04-26T09:44:09+5:30

Next

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं। इसके बाद एक बार फिर परिणीति मुंबई के जुहू में ब्लैक की बेहद सेक्सी ड्रेस में दिखी हैं।

हाल ही में परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से मिलने उनके पहुंची। इसके बाद परिणीति ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमे परिणीति और प्रियंका के साथ मस्ती करती दिखी थीं।

परिणीति के हाथ इस समय एक बड़े प्रोजेक्ट की फिल्म हाथ लगी है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति को फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के ऑफिशल हिंदी रीमेक के लिए कास्ट किया गया है।

परिणीति सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात को खुद कन्फर्म किया है।

परिणीति की इस फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता करेंगे और यह फिल्म साल 2020 में रिलीज़ की जाएगी।

परिणीति ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म "जबरिया जोड़ी" की शूटिंग खत्म की है।

एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस फिल्म में परिणीति के साथ लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे।