परिणीति चोपड़ा का बैकलेस ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: March 8, 2021 12:56 PM2021-03-08T12:56:15+5:302021-03-08T12:59:47+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से ग्लैमरस फोटोज शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा बैकलेस ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नज़र आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साइना (Saina)' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं

परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आएंगी।

परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद परिणीति ने इशकजादे, दावत ए इश्क, मेरी प्यारी बिंदु, जबरिया जोड़ी, किल बिल, नमस्ते इंग्लैंड, हंसी तो फंसी सहित कई अन्य फिल्मों में भी काम किया।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 31.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।