Parineeti Chopra Birthday: देखें परिणीति चोपड़ा की सोशल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 22, 2019 06:58 AM2019-10-22T06:58:32+5:302019-10-22T06:58:32+5:30

Next

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का आज 22 अक्टूबर को जन्मदिन है।

22 अक्टूबर 1988 को जन्मी परिणीति बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं।

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद फिर कभी परिणीति ने अपने जीवन में पीछे पलटकर नहीं देखा।

परिणीति ने भले की ज्यादा बॉलीवुड फिल्में ना की हों लेकिन अपने चार्मिंग लुक को लेकर वो हमेशा पसंद की जाती हैं।

परीणीति के बर्थडे पर हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बाते बता रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

परिणीति ने 12th क्लास में टॉप किया था इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है।