कौन है 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस से तहलका मचाने वालीं पाकिस्तानी लड़की?

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 1, 2022 11:16 AM2022-12-01T11:16:06+5:302022-12-01T11:18:57+5:30

Next

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस लड़की को देखकर सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ये लड़की कौन है? (फोटो: इंस्टाग्राम)

पाकिस्तान की इस लड़की का नाम आयशा है, जिन्होंने लता मंगेशकर के "मेरा दिल ये पुकारे" गाने पर अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आयशा के इस वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान की आयशा सोशल मीडिया संसेशन बन चुकी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आयशा का डांस वीडियो वायरल होने के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में इजाफा हो गया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर 17 पोस्ट शेयर किए हैं और उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)