ऑरेंज ड्रेस पहनकर कैंपन लॉन्चिंग के लिए पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 14, 2019 05:22 PM2019-06-14T17:22:55+5:302019-06-14T17:22:55+5:30

Next

हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मुंबई में हैं और वह लगातार किसी न किसी ईवेंट में स्पॉट की जा रही हैं।

गुरुवार रात प्रियंका एक एप लॉन्चिंग के मौके पर ऑरेंज ड्रेस में काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। दरअसल, प्रियंका यहां #फाइंड द मोन बंबल कैंपेन की लॉन्चिंग के लिए पहुंची थीं।

इस पार्टी में प्रियंका फ्लांइग स्लीव्स वाला ऑरिंज ड्रेस पहने काफी सुंदर दिख रही थीं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को यूनीसेफ की ओर से दिसंबर में यूनीसेफ स्नोफ्लेक बॉल समारोह में डैनी केये ह्यूमनटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट से दी है।

इस समारोह का आयोजन तीन दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि यूनीसेफ के लिए उनका काम उनके लिए बहुत मायने रखता है।

अपकमिंग फिल्म की बात करे तो प्रियंका ने फरहान अख्तर के साथ सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग पूरी की है।