नोरा फतेही का लेटेस्ट फोटोशूट में दिखा दिलकश अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 10, 2021 11:05 AM2021-05-10T11:05:57+5:302021-05-10T11:09:08+5:30

Next

हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नोरा फतेही का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में नोरा फतेही दिलकश अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं। नोरा फतेही के फैंस उनकी ग्लैमरस तस्वीरों पर बहुत प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं।

नोरा मॉडल और अभिनेत्री के अलावा एक बेहद अच्छी बैली डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि।

नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी।

उसके बाद वह तेलुगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलुगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं।

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 27.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।