साउथ की ये फिल्में 2023 में धमाल मचाने को तैयार, क्या तोड़ पाएगी 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' का रिकॉर्ड?

By संदीप दाहिमा | Published: January 5, 2023 03:07 PM2023-01-05T15:07:41+5:302023-01-05T15:24:40+5:30

Next

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी, अब फिल्म का दूसरा पार्ट 'पुष्पा 2' इसी साल रिलीज होने जा रहा है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

पोन्नियिन सेलवन 2 इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का बेहद प्यार मिला, अब इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, 28 अप्रैल 2023 को फिल्म रिलीज होगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साउथ स्टार चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरैया' 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

साल 2023 में साउथ फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को कई बड़ी फिल्में देखने का मौका मिलने वाला है, पहली फिल्म है 'कब्जा' अभी फिलहाल रिलीज डेट नहीं बताई गई है। (फोटो- इंस्टाग्राम)