नेहा पेंडसे ने शेयर की पिंक मॉनोटनी में पुरानी फोटोज, लग रही हैं बेहद हॉट, देखें तस्वीरें

By मेघना वर्मा | Published: January 19, 2019 07:47 AM2019-01-19T07:47:37+5:302019-01-19T07:47:37+5:30

Next

मे आई कम इन मैडम फेम और बिग बॉस 12 की एक्स कनटेस्टेंट नेहा पेंडसे की हॉट पिक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नेहा ने पूल के बगल में पिंक कलर के मॉनोटनी में अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।

आपको बता दें नेहा ने हाल ही में 12 किलो वजन कम किया है जिससे वो बेहद खुश हैं।

अपनी फोटो में उन्होंने बताया कि उन्होंने वजन कम किया है मगर उनको कर्वी फिगर के लिए कॉम्पलिमेंट मिले हैं।

अपने बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था।

अपने बढ़े हुए वजन के कारण ही उन्हें अपनी शो मे आई कम इन भी छोड़ना पड़ा था।

खबर है कि नेहा ने अपना वजन पोल डांस करके कम किया है।

खैर वजन चाहे जैसे भी कम किया हो नेहा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

नेहा पिछले साल बिग बॉस सीजन 12 में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने अपने चुलबुले पन से सभी का दिल जीत लिया था।