Namaste England Trailer: परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर खूबसूरत वादियों के बीच रोमांस करते आए नजर

By ललित कुमार | Published: September 6, 2018 12:57 PM2018-09-06T12:57:56+5:302018-09-06T12:57:56+5:30

Next

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की स्टारर फिल्म 'Namaste England'का ट्रेलर आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

यूट्यूब और सोशल मीडिया बढ़ते व्यूज देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि फैंस इस ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में आपको परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के बीच लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर पंजाब की कई जगहों के खूबसूरत सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

फिल्म के कई पोस्टर्स पहले ही रिलीज़ किए जा चुके हैं।

बता दें ट्रेलर रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म के दोनों स्टार्स ने इसका प्रमोशन भी करना शुरू कर दिया था।

इस फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

अब अगर फिल्म की कहानी पर थोड़ी नजर डाले तो, अर्जुन और परिणीति फिल्म में पंजाबी किरदार में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

इस फिल्म लड़कियों की आज़ादी को लेकर अहम मुद्दा उठाया गया है, बीता दें फिल्म में परिणीति भी अपनी आज़ादी के चलते सब छोड़ छोड़ कर लंदन भाग जाती हैं।

अर्जुन कपूर अपने प्यार को पाने के लिए परिणीति के पीछे लंदन चलते जाते हैं।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

आपको इस फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर कैसा लगा, कमेंट्स करके अपनी राय जरूर दें।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इससे पहले फिल्म 'इशकजादे' से फैंस का दिल जीत चुके हैं।

नमस्ते इंग्लैंड के अलावा यह जोड़ी फिल्म पिंकी और संदीप फरार में भी नजर आएगी।