मौनी रॉय की समुद्र किनारे की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, उजले रंग की ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अंदाज

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 11, 2021 10:14 AM2021-05-11T10:14:19+5:302021-05-11T10:18:46+5:30

Next

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनका स्टाइलिश लुक देखकर आप खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सकेंगे।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय समुन्द्र किनारे वाइट कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

मौनी रॉय जल्दी ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहू थी से की।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।