‘मिस इंडिया अर्थ 2010’ रह चुकीं निकोल फारिया ने पति रोहन पवार संग शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: January 6, 2021 01:24 PM2021-01-06T13:24:52+5:302021-01-06T13:28:09+5:30

Next

निकोल फारिया ने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में निकोल फारिया पति रोहन पवार संग मस्ती करती नजर आ रही हैं।

निकोल और रोहन एक-दूसरे को करीब पांच साल से डेट कर रहे थे। 2018 में इन्होंने सगाई की थी।

रोहन, यूएस नागरिक हैं। वे आठ साल पहले एक इंटरनशिप के लिए इंडिया आए थे। एमबीए के लिए वे यूएस वापस जाने वाले थे कि फेयरवेल पार्टी में उन्होंने अचानक निकोल को प्रपोज कर दिया।

2005 से मॉडलिंग में कदम रखने वाली निकोल अब तक कई बड़े फैशन मैगजीन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं

निकोल फारिया एक सुपर मॉडल/एक्ट्रेस हैं, जोकि वर्ष 2010 में मिस अर्थ का ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं।

निकोल फारिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म यारियां से की थी।

निकोल फारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निकोल फारिया के इंस्टाग्राम पर 75 हजार फॉलोअर्स हैं।