माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, सिल्वर कलर के साड़ी में दिखा स्टाइलिश अंदाज

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 12, 2021 11:43 AM2021-05-12T11:43:02+5:302021-05-12T11:46:44+5:30

Next

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं ।माधुरी दीक्षित का लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रहा है।

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित सिल्वर कलर के साड़ी में बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं ।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही पहले से कम पर्दे पर नजर आती हों, लेकिन आज भी एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से की थी।

80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी।

माधुरी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अदाकारी के लिये चार बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, एक बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

इन सभी पुरुस्कारों के अलावा उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान "पद्मश्री" से सम्मनित किया गया।

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी दीक्षित के इंस्टाग्राम पर 23.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।