Madhubala's 85th Birth Anniversary: तस्वीरों में देखें 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' की खूबसूरत अदाएं

By धीरज पाल | Published: February 14, 2018 09:03 PM2018-02-14T21:03:16+5:302018-02-14T21:10:10+5:30

Next

मधुबाला हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जो पूरी तरह सिनेमा के रंग में रंग गईं और पूरा जीवन सिनेमा को समर्पित किया।

उन्हें 'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' और 'द ब्यूटी ऑफ ट्रेजेडी' जैसे नाम भी दि गए। मधुबाला का जन्म 14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में हुआ था।

इनके बचपन का नाम मुमताज जहां देहलवी था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था।

मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1942 की फिल्म 'बसंत' से की थी। उन्होंने लगभग 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

वर्ष 1947 में आई फिल्म 'नील कमल' मुमताज के नाम से आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह मधुबाला के नाम से जानी जाने लगीं।

'नील कमल' में अभिनय के बाद से उन्हें सिनेमा की 'सौंदर्य देवी' कहा जाने लगा।

1960 में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी कर ली। शादी से पहले किशोर कुमार ने इस्लाम धर्म कबूल किया और नाम बदलकर करीम अब्दुल हो गए।