लोकसभा चुनाव 2019: मुंबई की सड़कों पर उतरे संजय दत्त, बहन प्रिया दत्त के लिए मांगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 23, 2019 10:22 AM2019-04-23T10:22:39+5:302019-04-23T11:06:56+5:30

Next

लोकसभा चुनाव-2019 के प्रचार में संजय दत्त भी कूद पड़े हैं। संजय दत्त ने अपनी प्रिया दत्त के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार किया।

सजय दत्त और प्रिया दत्त के साथ इस चुनाव प्रचार में कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल रहे।

प्रिया दत्त कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनका मुकाबला बीजेपी की पूनम महाजन से है।

मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल पर मुकाबला दो महिलाओं के बीच है। प्रिया दत्त पूर्व में तीन बार सांसद रह चुकी हैं।

दोनों उम्मीदवार बड़े परिवारों से आते हैं। पूनम जहां प्रमोद महाजन की बेटी हैं वहीं, प्रिया दत्त दूसरी ओर सुनील दत्त और नरगिस की बेटी हैं।

मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख वोटर हैं। ऐसे में वोटरों के सामने यहां दो दिग्गज महिलाओं में से एक को चुनना है।

प्रिया दत्त कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव लड़ रही हैं।