बर्थडे स्पेशल: 33 की हुईं लीजा हेडेन, सोशल मीडिया पर हॉट तस्वीरें शेयर कर रहती हैं चर्चा में

By ललित कुमार | Published: June 17, 2019 07:09 AM2019-06-17T07:09:32+5:302019-06-17T07:09:32+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉट मॉडल लीजा हेडेन आज 33 साल की हो गई हैं, लीजा अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी बिकीनी तस्वीरों को शेयर कर चर्चा में रहती हैं।

लीजा का जन्म 17 जून, 1986 को चेन्नई में हुआ था।

लीजा 18 साल की उम्र में एक योग टीचर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया।

लीजा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरू साल 2010 में सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' से शुरुआत की।

लीजा इसके बाद फिल्म 'रस्काल्स' में दिखीं, लेकिन उन्हें सही पहचान कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' से मिली।

लीजा अब तक बॉलीवुड 'द शौकींस', 'हाउसफुल 3' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

साल 2016 में लीजा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड डीनो लालवानी से शादी की।

इसके बाद लीजा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए साल 2017 में बेटे जैक को जन्म दिया।

रेड कलर की इस बिकीनी में लीजा बेहद हॉट और सेक्सी लग रही हैं।

लीजा अपने लुक्‍स से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।