कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने मालदीव से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 15, 2021 11:49 AM2021-04-15T11:49:26+5:302021-04-15T11:52:55+5:30

Next

हाल ही में आरती सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। टीवी सीरियल एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

इन तस्वीरों में आरती सिंह ग्रीन कलर की पोल्का डॉट बिकिनी में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। खुले बालों के साथ उन्होंने ओवरसाइज्ड सनग्लासेस पहन रखे हैं।

आरती सिंह पूल में ब्रेकफास्ट का आनंद ले रही हैं। उन्होंने ऑरेंज जूस के साथ तरबूज का एक टुकड़ा हाथ में लेकर बेहद ग्लैमरस अंदाज में फोटोज खिंचवाते नजर आ रही हैं।

आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा- ‘अच्छा, बहुत से लोगों को तैरते हुए ब्रेकफास्ट के साथ पोस्ट करते हुए देखने के बाद, मैं भी उत्साहित थी।‘

आरती सिंह ने इससे पहले ब्लू मोनोकिनी में तस्वीरें शेयर की थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही मिनटों में वायरल होने लगी हैं

आरती सिंह मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं और मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी हैं।

आरती ने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 में जी टीवी के सीरियल 'मायका' में 'सोनी' के किरदार से की थी। एकता कपूर के सीरियल 'परिचय – नई जिंदगी के सपनों का' में सीमा के किरदार से आरती ने हिंदी टेलेविजन में अपना नाम कमाया था।

आरती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आरती सिंह के इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।