ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ लॉकडाउन में कुछ इस तरह समय बिता रही हैं कृति खरबंदा, तस्वीरें वायरल

By अमित कुमार | Published: April 19, 2020 10:52 AM2020-04-19T10:52:26+5:302020-04-19T10:52:26+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट इन दिनों लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं।

दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

फिल्मी गलियारे में इन्हें सबसे क्यूट कपल के रूप में जाना जा रहा है। फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है।

सलमान खान के बर्थडे पार्टी में दोनों को एक साथ देखकर इनकी अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ ली थी।

हाल ही में कृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पुलकित कृति के बालों पर चंपी कर रहे हैं।

कृति ने कैप्शन में लिखा, 'पहले मैंने उसे चंपक की तरह बनाया और फिर उसने मेरी चंपी की।'

कृति और पुलकित की प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।