बर्थडे स्पेशल: 39 की हुईं किम शर्मा, इस क्रिकेटर के साथ था अफेयर

By ललित कुमार | Published: January 21, 2019 07:59 AM2019-01-21T07:59:06+5:302019-01-21T07:59:06+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

अब बात करें किम शर्मा की तो एक समय किम का अफेयर क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ खूब चर्चा में रहा था।

किम ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से मोम्बासा में शादी की थी।

लेकिन साल 2017 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी भी फाइल कर दी थी।

किम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

बॉलीवुड में किम ने फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू किया था।

इसके बाद किम बॉलीवुड की फिदा, मनी है तो हनी है, यकीन, कुड़ियों का है ज़माना और मगधीरा जैसी कई फिल्मों में काम किया था।

किम इन दिनों बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं।

दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुईं है।

किम का जन्म 21 जनवरी, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था।