प्राची देसाई बर्थडे स्पेशल: टीवी के छोटे पर्दे से बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में आईं नजर, लेकिन अब ले चुकी हैं ब्रेक

By ललित कुमार | Published: September 12, 2019 06:35 AM2019-09-12T06:35:52+5:302019-09-12T06:35:52+5:30

Next

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, उनके जन्म 12 सितम्बर 1988 को गुजरात में हुआ था।

साल 2006 में प्राची ने अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी।

इस सीरियल में प्राची एक्टर राम कपूर के साथ लीड रोल में थीं और उनके द्वारा निभाए गए बानी के किरदार को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

प्राची टीवी सीरियल में काम करने के बाद साल 2008 में आई बॉलीवुड की फिल्म 'रॉक ओन!!' से डेब्यू किया।

इसके बाद प्राची 'लाइफ पार्टनर', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं', 'एक विल्लेन' और 'कार्बन' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं।

प्राची आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म 'रॉक ओन 2' में नजर आईं थी, इसके बाद मानों जैसे प्राची ने हिंदी सिनेमा से ब्रेक ले लिया हो।

प्राची टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखाला जा 2007' की विनर भी रह चुकी हैं।

प्राची इस समय मलयालम फिल्म 'Mamangam' की शूटिंग में व्यस्त हैं।