Karwa Chauth Latest Mehndi Designs: इस करवाचौथ पर लगाए बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मेहंदी डिजाइन

By संदीप दाहिमा | Published: October 14, 2019 04:09 PM2019-10-14T16:09:16+5:302019-10-14T16:09:16+5:30

Next

आप बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जैसी मेहंदी भी ट्राई कर सकते हैं, दीपिका की ये तस्वीर उनकी शादी के समय की है।

अनुष्का शर्मा की मेहंदी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं थी, और फैंस ने इन्हें काफी पसंद भी किया था।

बिपाशा बसु की मेहंदी भी बहुत फेमस हुई थी, और ये तस्वीर बिपाशा की शादी के समय की है।

करवाचौथ का व्रत पति और पत्नी के रिश्तों को दर्शाता है। इस दिन महिलाएं निराजल व्रत रखती हैं।

महिलाओं में इस व्रत का क्रेज महीनों पहले से होता है। महिलाएं, मेकअप के साथ कपड़े और मेंहदी का भी ध्यान रखती हैं।

इस साल 17 अक्टूबर को करवाचौथ पड़ रहा है। अभी से ही सभी महिलाओं ने पूजा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

किसी ने मनपसंद साड़ी खरीद ली है तो किसी ने उसके हिसाब से मेकअप के समान खरीद लिया है।

अब मेकअप की बात आए और मेहंदी का जिक्र ना हो तो गलत होगा।