Holi 2023: करीना कपूर ने बेटे तैमूर और जेह के साथ खेली होली, एक्ट्रेस के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुई वायरल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 7, 2023 06:09 PM2023-03-07T18:09:29+5:302023-03-07T18:11:29+5:30

Next

देशभर में हर कोई रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी घर पर अपनी फैमिली के साथ होली को सेलिब्रेट किया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल होली के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन फोटो में करीना ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है, वह तैमूर और जेह ने हाथ में पिचकारी लिए दिख रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

करीना कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'इस होली सेशन के बाद जो शानदार झपकी हम लोग लेने वाले हैं, उसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (मिस यू सैफुउ) आप सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना... लव यू इंस्टा फैमिली! हैप्पी होली। (फोटो: इंस्टाग्राम)

करिश्मा कपूर ने भी अपने घर पर जमकर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर करीना कपूर की होली के सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)