Birthday Special: करीना कपूर के बर्थडे पर देखें उनके किलर लुक्स

By संदीप दाहिमा | Published: September 21, 2019 07:16 AM2019-09-21T07:16:32+5:302019-09-21T09:15:12+5:30

Next

करीना कपूर खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने किरदार से ना सिर्फ लोगों को हंसाया है बल्कि कई बार इमोशनल भी किया है।

करीना कपूर आज 39साल की हो गई हैं। 21 सितंबर 1980 को जन्मीं करीना कपूर खान बॉलीवुड की कपूर खानदान से हैं।

एक्टर रणधीर कपूर और एक्ट्रेस बबिता की छोटी बेटी करीना कपूर एक्ट्रेस करीश्मा कपूर की बहन हैं।

करीना कपूर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। सिर्फ फिल्म ही नहीं करीना के कई किरदार ऐसे भी हैं जो लोगों को अभी तक याद हैं।

अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करीना ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्युजी से की थी।

इसी फिल्म के लिए करीना कपूर को फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म डेब्यू का अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म से ही करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ दी थी।

लव लाइफ की बात करें तो करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर से जोड़ा गया। मगर उनका ये रिश्ता लम्बा नहीं चला। और दोनों में ब्रेकअप हो गया।

वहीं कहा जाता है कि फिल्म टशन से सैफ अली खान और करीना कपूर की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों का प्यार तब सामने आया जब मनीष मल्होत्रा के एक फैशन वीक में करीना कपूर ने अपने और सैफ के रिश्ते का खुलासा किया।