करण जौहर ने इस अंदाज से मनाया अपनी माँ का जन्मदिन, काजोल और करीना भी आईं नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 19, 2018 04:09 PM2018-03-19T16:09:36+5:302018-03-19T16:09:36+5:30

Next

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में अपनी माँ का जन्मदिन मनाया है।

करण ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

रानी मुखर्जी, डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस पार्टी में शामिल हुए।

इस पार्टी में करीना कपूर खान और काजोल भी नजर आईं।

करण ने अपनी मां हीरू जौहर का 75 वां बर्थडे अपने ही अंदाज़ और स्टाइल में सेलिब्रेट किया है।

तस्वीरों में देख सकतें है, किस अंदाज में करण ने अपनी माँ का जन्मदिन मनाया है।

करण ने कैप्शन में लिखा "यह मेरी दुनिया का केंद्र है और मेरी ज़िंदगी का प्यार। मेरी मां आज 75 साल की हो गई हैं।"

इस पार्टी में एक खास बात देखने को मिली, कि करण और काजोल एक बार फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं।

इस पार्टी करण जौहर केदो बच्चों यानी की यश और रूही दोनों नजर आए।

बता दें इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं।