शादी के 6 साल बाद करण और बिपाशा ने दी गुडन्यूज, सोशल मीडिया पर लिखा, 'जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं'

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 16, 2022 04:08 PM2022-08-16T16:08:53+5:302022-08-16T16:12:04+5:30

Next

बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु और करण सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बिपाशा और करण जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं, दोनों के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बिपाशा ने अपने इन्स्ताग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे उनका बड़ा सा बेबी बंप नजर आ रहा हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों में बिपाशा ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर ये फोटोशूट करवाया है और साथ में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बिपाशा बसु ने इन फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है. हमें पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा कंपलीट हो गए हैं, हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं'। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस फिल्म के बाद से दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। (फोटो: इंस्टाग्राम)