ऋतिक रोशन की ऑन-स्क्रीन बहन कनिका तिवारी का ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल

By संदीप दाहिमा | Published: July 13, 2021 08:44 PM2021-07-13T20:44:57+5:302021-07-13T20:47:21+5:30

Next

अगर आपको ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' याद है तो आपको वो चाइल्ड एक्टर भी याद होगी जो इस फिल्म में ऋतिक की बहन बनीं थी.

फिल्म में कनिका तिवारी ने ऋतिक की बहन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद कनिका की काफी चर्चा हुई थी।

6000 लड़कियों में से कनिका को इस भूमिका के लिए चुना गया था। उन्होंने शिक्षा चौहान की भूमिका निभाई।

अब आप इस कनिका को देखकर दंग रह जाएंगे। जी हां, वह बेहद ग्लैमरस हो गई हैं।

'अग्निपथ' में ऋतिक की भोली बहन का किरदार निभाने वाली कनिका इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

जब 'अग्निपथ' रिलीज हुई थी तब कनिका 16 साल की थीं। यह उनकी पहली फिल्म थी।

मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी कनिका को अपनी पहली फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रियंका के साथ काम करने का मौका मिला था।

'अग्निपथ' के बाद कनिका बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया है।

कनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं।