काजल अग्रवाल का ग्लैमरस लुक, ब्लैक ड्रेस में बटोर रही हैं सुर्खियां, देखे तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 22, 2021 05:21 PM2021-02-22T17:21:36+5:302021-02-22T17:27:00+5:30

Next

काजल अग्रवाल एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

ब्लैक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में काजल अग्रवाल ग्लैमरस अंदाज में पोज देते नज़र आ रही हैं।

काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

काजल अग्रवाल एक भारतीय अभिनेत्री हैं। जो मुख्‍यत: तेलगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में अभिनय करती हैं।

काजल अग्रवाल ने साल 2004 मे बॉलीवुड फिल्‍म क्‍यूं! हो गया ना...से अपना ऐक्टिंग डेब्‍यू किया।

काजल के वर्कफ्रंट की बात करें वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम’ में नजर आई थीं, जिसके बाद वह इंडस्ट्री में मशहूर हुईं। अब वह कमल हासन के साथ फिल्म ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगी।

काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काजल अग्रवाल के इंस्टाग्राम पर 17.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।