काजल अग्रवाल बर्थडे स्पेशल: 33 की हुईं काजल, बॉलीवुड ही नहीं साउथ की फिल्मों में भी मचा चुकी हैं धमाल

By ललित कुमार | Published: June 19, 2019 11:25 AM2019-06-19T11:25:21+5:302019-06-19T11:25:21+5:30

Next

बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं।

काजल का जन्म 19 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था।

काजल ने बॉलीवुड में साल 2004 में आई फिल्म 'क्यूं! हो गया ना...' से डेब्यू किया था।

इस फिल्म में काजल के साथ लीड रोल में विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय नजर आए थे।

हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, इसके बाद काजल ने अपना रुख साउथ सिनेमा की ओर किया।

काजल की साउथ में पहली फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' थी।

काजल साउथ सिनेमा में असली पहचान फिल्म 'मघाधीरा' से मिली थी।

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'मघाधीरा' के लिए काजल को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला था।

बॉलीवुड में काजल की फिल्म 'सिंघम' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इस फिल्म में काजल के साथ लीड रोल में अजय देवगन थे।

इन दिनों काजल बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' के रीमेक को लेकर चर्चा में हैं।

काजल अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 में भी नजर आ चुकी हैं।