किआरा आडवाणी वैनिटी वैन से तैयार होकर इस बोल्ड अंदाज में आईं नजर, देखें Photos

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2019 01:04 PM2019-08-03T13:04:43+5:302019-08-03T13:04:43+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, अब इसके बाद किआरा अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं।

किआरा मुंबई की बारिश की परवाह किए बिना अपनी वैनिटी वैन से तैयार होकर बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं।

किआरा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज़' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

इस फिल्म में किआरा के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ जैसे कई कलाकार लीड रोल में दिखेंगे।

किआरा की हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'कबीर सिंह' भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है।

किआरा के साथ फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।

किआरा की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की जबरदस्त कमाई कर चुकी है।

किआरा आखिरी बार फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थी।