सोनम की शादी में महफिल लूट ले गईं जाह्नवी कपूर, दिलकश तस्‍वीरें

By खबरीलाल जनार्दन | Published: May 8, 2018 06:46 PM2018-05-08T18:46:22+5:302018-05-08T18:46:22+5:30

Next

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद अहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं।

आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की।

लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जाह्नवी कपूर नजरों में बनी रहीं।

वे अपने फैशन के अलग अंदाज और अलग - अलग तरह की पोशाकों को लेकर चर्चा में रहीं।

कुछ मौकों पर दुल्हन सोनम के लाल लिबास पर भी वह भारी पड़ीं।

हालांकि सोनम के‌ लिए डिजाइनर अनुराधा वकील ने खास लहंगा-चोली ‌डिजाइन की थी।

बांद्रा में सोनम की मौसी के घर सिख रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न हो गई।

मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई।

इस मौके पर संजय कपूर , बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर मौजूद रहीं।