जाह्नवी कपूर पापा बोनी कपूर के साथ बांद्रा में डिनर के बाद आईं नजर, तस्वीरें में देखें सिंपल अवतार

By ललित कुमार | Published: April 20, 2019 12:28 PM2019-04-20T12:28:28+5:302019-04-20T12:28:28+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लाखों दिलों की धड़कन जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने पापा बोनी कपूर के साथ बांद्रा में डिनर करने पहुंची।

इस दौरान जाह्नवी कुर्ते और पलाजो में सिंपल और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं।

जाह्नवी इस समय अपनी आने वाले फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग के चलते काफी व्यस्त चल रही हैं।

जाह्नवी पहली बार किसी बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हैं, देखना यह है कि क्या दर्शक जाह्नवी के इस अवतार बड़े पर्दे कितना पसंद करते हैं।

जाह्नवी इस फिल्म में पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाती दिखेंगी।

पिछले साल 'धड़क' से जाह्नवी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है।

इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में ईशान खट्टर नजर आए थे।

जाह्नवी फिल्म 'कारगिल गर्ल' के अलावा करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म 'तख़्त' में भी नजर आएंगी।