'जबरिया जोड़ी' प्रमोशन: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा का फिल्म प्रमोशन के दौरान दिखा खास अंदाज, देखें Pics

By ललित कुमार | Published: July 13, 2019 10:09 AM2019-07-13T10:09:46+5:302019-07-13T10:09:46+5:30

Next

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का हाल ही में दूसरा सॉन्ग 'जिला हिलेला' रिलीज़ किया गया है।

इस सॉन्ग 'जिला हिलेला' को यूट्यूब पर दर्शकों और फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने डांस इंडियन डांस के मंच पर पहुंचे।

सिद्धार्थ और परिणीति दूसरी बार फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के जरिए बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

इससे पहले दोनों एक साथ फिल्म 'हंसी तो फंसी' में नजर आ चुके हैं।

सिद्धार्थ और परिणीति की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी।