सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' हुआ रिलीज़, देखें Pics

By ललित कुमार | Published: July 18, 2019 05:06 PM2019-07-18T17:06:35+5:302019-07-18T17:06:35+5:30

Next

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का रोमांटिक गाना 'ढूंढे अखियां' आज मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है।

इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के बीच जहां रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली, वहीं दोनों एक दूसरे की केयर करते भी दिखे।

'जबरिया जोड़ी' के इस रोमांटिक गाने 'ढूंढे अखियां' को यास्सेर देसाई और अल्तमश फरीदी ने मिलकर गाया है।

इस गाने के लिरिक्स रश्मि-विराग ने लिखे हैं और गाने को कंपोज़ तनिष्क बागची ने किया है।

फिल्म 'हंसी तो फंसी' के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

इस गाने से पहले फिल्म के दो गाने 'Khadke Glassy' और 'Zilaa Hilela' पहले ही रिलीज़ किए जा चुके हैं।

परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलिब्रेट करने यूएस के लिए रवाना हो चुकी हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

परिणीति हाल ही में फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में नज़र आईं थींl