In Pics: शाहरुख खान ने बेटे अबराम संग दी 'मन्नत' के बाहर फैंस को ईद की बधाई

By ललित कुमार | Published: June 5, 2019 07:54 PM2019-06-05T19:54:29+5:302019-06-05T19:54:29+5:30

Next

ईद के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बेटे अबराम संग मुंबई में अपने घर 'मन्नत' के बाहर खड़े फैंस को ईद की बधाई दी।

इस दौरान शाहरुख खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा और अबराम रेड कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर में दिखे।

शाहरुख के साथ ईद के खास मौके पर अमेरिकी टॉक शो के होस्ट डेविड लेटरमैन भी नजर आए।

शाहरुख खान ने ईद पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी।

शाहरुख खान ने अपने सभी प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया।

शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।

इस फिल्म में शाहरुख के साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ दिखीं थी।

शाहरुख और अबराम की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।