जिम के बाहर बाइसेप्‍स दिखाते नजर आए रणवीर सिंह, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: July 13, 2018 09:25 AM2018-07-13T09:25:00+5:302018-07-13T09:25:00+5:30

Next

रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म सिम्बा के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं।

जिम के बाहर रणवीर सिंह ने अपने अंदाज़ में बाइसेप्‍स दिखाए।

अब उनकी फिल्म गली बॉय में उनका देखने के बाद अब सिम्बा के लिए रणवीर की जबरदस्त तैयारी को देख आप भी चौंक जाएंगे।

रणवीर वैसे तो हमेशा आए दिन कुछ न कुछ अपनी फिल्म से जुड़ी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमे वो अपकमिंग फिल्म सिम्बा का सबसे बड़ा गाना शूट कर रहे थे।

फिल्म गली बॉय की शूटिंग को पूरा करने के बाद से ही रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

बता दें कि 'सिम्बा' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसे रोहित शेट्टी और करण जौहर साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।