हिना खान का पर्पल रंग की साड़ी में दिखा देसी अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 18, 2021 05:28 PM2021-02-18T17:28:59+5:302021-02-18T17:32:18+5:30

Next

हाल ही में टेलीविज़न अभिनेत्री और मॉडल हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में हिना पर्पल रंग की साड़ी में देसी अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। उनकी हर तस्वीर और लुक काफी मॉर्डन हैं जो फैंस को पसंद आ रही है।

हिना खान ने साल 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने अभिनय कि शुरुआत की जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार "अक्षरा" को निभाया था।

हिना खान को साल 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

हिना खान ने बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

साल 2017 में वह एक साहसिक टीवी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” की रनर-अप बनी।

इसके बाद साल 2018 में 'कसौटी ज़िन्दगी की' टीवी सीरियल में, ये दोबारा कोमोलिका के अवतार में नज़र आईं।

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान के इंस्टाग्राम पर 11.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।