बर्थडे स्पेशल: 34 साल की हुईं सोनम कपूर, इन चुनिन्दा तस्वीरों को आपको भी जाएगा प्यार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 9, 2019 09:16 AM2019-06-09T09:16:20+5:302019-06-09T09:16:20+5:30

Next

सोनम कपूर का आज जन्म दिन है। सोनम कपूर का जन्म 9 जून को मुंबई में ही हुआ था।

सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश और बिंदास एक्ट्रेस में से एक हैं।

सोनम कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था।

इसके बाद संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल का ऑफर दिया था। जिसके लिए सोनम ने अपना 35 किलो वजन कम किया था।

'सांवरिया' सोनम कपूर की रणबीर कपूर के साथ डेब्यू फिल्म थी। सांवारिया के बाद सोनम दिल्ली-6, आयशा, आई हेट लव स्टोरी, थैंक यू, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, बॉम्बे टॉकीज, भाग मिल्खा भाग, बेवकूफियां, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो, डॉली की डोली, पैडमैन, नीरजा और हालिया में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेडिंग में अभिनय किया है।

सोनम कपूर को 'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी मिल चुका है।

हाल ही में सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली।

दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्मों और स्टाइल, फैशन ऑइकन के अलावा सोनम अपने बेबाकपन और बिंदास अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं।

सोनम कपूर हमेशा किसी-न-किसी बयान को लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।