happy birthday ranveer singh know about life facts
B'day: रणवीर सिंह सोनम कपूर के हैं भाई, एक्टर की इन बातों से आप होंगे अनजान By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 6, 2019 07:05 AM2019-07-06T07:05:41+5:302019-07-06T07:05:41+5:30Next Next अपने अभिनय का लोहा मजवाने वाले रणवीर सिंह का जन्मदिन है। आज के दौर के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। वह एक बिजनेस वाले परिवार से आते हैं। अपनी पहली ही फिल्म बैंड बाजा बाराज से उन्होंने अपने अभिनय का जादू फैंस पर बिखेर दिया था। रणवीर डांस और एक्टिंग के जबरदस्त शौकीन हैं। वह बचपन से ही डांस करके सभी का मनोरंजन करना पसंद करते थे। फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले एक कॉपीराइटर थे, उन्होंने O&M और J. Walter Thompson जैसी शीर्ष एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम भी किया है। सोनम कपूर की मम्मी का सरनेम भी शादी से पहले भावनानी था और मम्मी की तरफ से ही रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। रणवीर सिंह ने खुद बता है कि उन्होंने अपने नाम से भावनानी इसलिए हटा दिया है क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा थाटॅग्स :रणवीर सिंहबर्थडे स्पेशलRanveer SinghBirthday specialशेअर :