करिश्मा कपूर बर्थडे स्पेशल: 45 की हुईं करिश्मा, 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में नाम था शुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2019 06:47 AM2019-06-25T06:47:49+5:302019-06-25T06:47:49+5:30

Next

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर का आज जन्मदिन है।

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा अपने अभिनय के साथ निजी रिश्तों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं थीं।

करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में 1991 में प्रदर्शित फिल्म "प्रेम कैदी" से अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई साथ ही करिश्मा कपूर के अभिनय को भी सराहा गया।

इस बाद उन्होंने जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।

एक से एक बेहतरीन फिल्में करने के बाद करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म "राजा हिंदुस्तानी" से सातवें आसमान पर पहुंच गया। ये वो फिल्म थी जिसने उनके करियर को बदल कर रख दिया था। फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

जिसके बाद साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म "दिल तो पागल है" करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही।

2003 ने करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन वो इस शादी से कभी खुश नहीं रह पाईं। कहा जाता रहा है कि संजय कपूर के अन्य महिलाओं के साथ रिश्ते करिश्मा को खटकते थे।

इसकी वजह से घर में ल़ड़ाई-झगड़ा हुआ जल्द ही करिश्मा ने घर छोड़ने का फैसला लिया और संजय से तलाक ले लिया। फिलहाल करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं।