हैपी बर्थडे इमरान हाशमी: 'सीरियल किसर' के 8 सबसे हॉट लिप लॉक सीन, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: March 23, 2019 05:52 PM2019-03-23T17:52:02+5:302019-03-23T17:52:02+5:30

Next

बॉलीवुड में अपनी सीरियल किसर के नाम से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर इमरान हाश्मी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इमरान हाश्मी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई 'फुटपाथ' से की थी। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन फिल्में के गाने और इमरान की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'मर्डर' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था, इस फिल्म में ने निगेटिव किरदार निभाया था। इसके बाद इमरान 'तुमसा नहीं देखा', 'आशिक बनाया आपने', 'कलयुग', 'अक्सर', 'गैंगस्टर', 'मर्डर 2', 'द डर्टी पिक्चर' जैसी हिट फिल्मों में नजर आए।

मर्डर (2004): मल्लिका शेरावत और इमरान हाश्मी की ऑनस्क्रीन लव केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, फिल्म में अस्मित पटेल भी अहम किरदार में नजर आए थे। इसी फिल्म के बाद से ही इमरान को बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' से नाम से जाना जाने लगा था।

तुमसा नहीं देखा (2004): इमरान हाशमी और दीया मिर्जा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। लेकिन दोनों की इनोसेंट लव केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई थी।

आशिक बनाया अपने (2005): आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तनुश्री दत्ता और इमरान के बीच के किस सीन्स काफी चर्चा में रहे थे।

गैंगस्टर(2006): कंगना रनौत, इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा की यह फिल्म खासी कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म में इमरान और कंगना के बीच किस सीन्स भी फिल्माए गए थे।

अक्सर (2006): उदिता गोस्वामी और इमरान खान ने फिल्म में बेड सीन्स के अलावा किस सीन्स भी दिए थे, फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया था।

मर्डर 2 (2011): जैकलिन फर्नांडीस और इमरान हाश्मी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, दोनों स्टार्स के बीच कई किसिंग सीन्स फिल्म में थे।

द डर्टी पिक्चर (2011): सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित इस फिल्म में विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था और इस फिल्म में इमरान विद्या को किस करते दिखे थे।

जन्नत 2 (2012): ईशा गुप्ता ने अपनी डेब्यू फिल्म 'जन्नत 2' में इमरान हाश्मी के साथ ऑनस्क्रीन किसिंग सीन दिए थे। फिल्म में ईशा के बोल्ड अंदाज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।