Birthday Special: 31 साल की हुईं अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2019 08:34 AM2019-05-01T08:34:44+5:302019-05-01T08:34:44+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था।

मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं।

अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए।

जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने उनको तीन फ़िल्मों साइन किया और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाह रुख़ ख़ान के साथ कामयाब डेब्यू कीं। इसके बाद आई उनकी फ़िल्में 'बदमाश कंपनी' और 'बैंड बाजा बारात' में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रही थीं।

इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे।

फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।