Ashadha Gupt Navratri 2020: आज नवरात्रि का है तीसरा दिन, जानें-मां चंद्रघंटा की कैसे करें पूजा, मंत्र एवं महत्व

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2020 09:16 AM2020-06-24T09:16:02+5:302020-06-24T10:57:52+5:30

Next

आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चन्द्रघंटा की पूजा-उपासना का विधान है।

धार्मिक मान्यता है कि जो साधक श्रद्धापूर्वक मां की पूजा करता है। उसकी मनोकामनाएं मां की कृपा से अवश्य पूर्ण होती हैं

इस खास मंत्र पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता | प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता || से मां की आराधना करें

इस दिन ब्रह्म बेला में उठकर स्नान-ध्यान से निवृत होकर पवित्र वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात आमचन कर व्रत संकल्प लें।

अब मां की स्तुति निम्न मंत्र से करें।या देवी सर्वभू‍तेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। ॐ देवी चन्द्रघंटाय नमः॥

मां चंद्रघंटा की पूजा फल, फूल, दूर्वा, सिंदूर, अक्षत, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि से करें।

धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि मां को हलवा और दही अति प्रिय है। अतः प्रसाद रूप में मां को फल और हलवा-दही अवश्य भेंट करें।

तत्पश्चात आरती और अपने परिवार के कुशल मंगल की कामना करें। दिन भर उपवास रखें और शाम में में आरती करने के बाद फलाहार करें