फिल्म '83' में कपिल देव की पत्नी के रोल में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, सामने आया फर्स्ट लुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2020 11:39 AM2020-02-19T11:39:27+5:302020-02-19T11:39:27+5:30

Next

फिल्म 83 में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म '83' जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हो गया है। 

फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म की कहानी साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है।

शादी के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आएंगे।

अब तक दीपिका रणवीर ने जो भी फिल्में की हैं वो सभी पर्दे पर हिट हुई हैं।

83 की बात करें तो यह 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। फिल्म इस साल 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में आएगी।