अक्षय कुमार अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' में कुछ इस अंदाज में आए नजर, नुपुर सेनन के साथ कर रहे हैं रोमांस

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 9, 2019 06:20 PM2019-11-09T18:20:40+5:302019-11-09T18:20:40+5:30

Next

अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' आज रिलीज हो गया है।

इस वीडियो में अक्षय कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ अक्षय कुमार रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को सिंगर बी प्राक ने आवाज दी है।

बी प्राक वही सिंगर है जिसने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी और अल्लाह मालिक तू को आवाज दी थी।

नुपुर-अक्षय का यह रोमांटिक गाना जानी ने लिखा है।

गाने की शूटिंग मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में हुई थी।

इस वीडियो पर अब तक 4.6 लाख व्यूज आ चुके हैं।

फैंस अक्षय कुमार के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस गाने की लिरिक्स काफी इमोशनल है।

इस वीडियो में पंजाबी गायक एम्मी विर्क भी नजर आ रहे हैं।

बी प्राक ने अपनी दमदार आवाज से इस गाने में जान डाल दी है।