पति निक जोनस संग यूं छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, देखें क्यूट तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: December 31, 2018 01:09 PM2018-12-31T13:09:45+5:302018-12-31T13:09:45+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

जी हां प्रियंका और निक इन दिनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ क्रिसमस भी सेलिब्रेट किया था।

निक और प्रियंका लंदन में हॉलिडे एन्जॉय करने के बाद अब स्विट्जरलैंड में हसीन वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

बता दें प्रियंका और निक इसी महीने 1-2 दिसंबर को भारत के राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी।

शादी के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टियां भी दी थी।

बर्फीले पहाड़ पर बैठे हुए प्रियंका की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है।