Khatron Ke Khiladi 10 में गोरिल्ला की गोद में दिखीं करिश्मा तन्ना, इस बार ये कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते आएंगे नजर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 18, 2020 07:18 PM2020-02-18T19:18:48+5:302020-02-18T19:18:48+5:30

Next

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' के शरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर शो की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एक फोटो में शो की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना गोरिल्ला की गोद में नजर आ रही हैं।

Khatron Ke Khiladi 10 इसी महीने 22 फरवरी से शरू होने जा रहा है, और शो में अदा खान भी नजर आने वाली हैं।

अदा खान एक फेमस चेहरा हैं और वो टीवी शो नागिन से फैंस के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना चुकी हैं।

शो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी खतरनाक स्टंट करती नजर आने वाली हैं।

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं और वो कई हिट फिल्में भी कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर इस समय 'खतरों के खिलाड़ी 10' Darr Ki University का प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा तन्ना गोरिल्ला के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।