Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के बर्थडे पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया विश, जानें क्या कहा

By अनुराग आनंद | Published: January 10, 2021 12:38 PM2021-01-10T12:38:01+5:302021-01-10T13:11:21+5:30

Next

आज अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्मदिन है। वह 10 जनवरी 2021 को 47 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान की ओर से ऋतिक को जन्मदिन की विशेष बधाई मिली है। उन्होंने इस अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

अपने वीडियो को साझा करते हुए सुजैन खान ने ऋतिक को हैप्पी हैप्पी बर्थडे विश किया और भविष्य व 2021 के लिए भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी...इसके साथ ही सुजैन ने कई अंग्रेजी के शब्द को भी टैग किया जैसे bestdadintheworld #love #prosperity #joy #bigsmiles #manylaughoutlouds"

सुजैन ने वीडियो में ऋतिक के साथ दोनों बेटों के बिताए अच्छे पलों को साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हरधन और श्रीधन के साथ ऋतिक कई विशेष पलों को बिता रहे हैं। इनमें से एक उनके समुद्र तट बेटों के साथ बिताए छुट्टियों के चित्र हैं। ऋतिक सफेद रेत से चलते या पोज देते हुए नजर आते हैं, जबकि अन्य स्लाइड में तीनों साइकिल की सवारी करते हुए भी दिखते हैं।

बता दें कि साल 2014 में जब अचानक से ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबरें सामने आई तो फैंस हैरान रह गए। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी और शादी के 14 साल बाद इस कपल ने अलग  होने का फैसला कर लिया था।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तलाक के बाद ऋतिक ने सुजैन को करीब 380 करोड़ रुपये अलग होने के एवज में दिए थे। इस रकम को आमतौर पर एलिमनी मनी कहा जाता है। यह माना जाता है कि दोनों के बीच का तलाक इंडस्ट्री में अब तक के सबसे मंहगे तलाक में से एक है।